
धौलाना में युवाओं से मिले सपा के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया, क्षेत्र के विकास पर की चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया ने युवा साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान युवाओं के साथ क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि युवाओं का जोश, उत्साह और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच नई ऊर्जा प्रदान करती है। युवाओं की आवाज को मजबूती देना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के सपनों और उम्मीदों को नई दिशा देने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। युवाओं का विश्वास और साथ ही क्षेत्र के विकास की दिशा में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत है। इस मुलाकात के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























