
मतदान स्थलों के सम्भाजन के बाद मतदान स्थलो की संख्या घटी
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या- पत्र संख्या-936/ सीईओ-2-01/2-2026 दिनांक 16. 10. 2026 के द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदान स्थलों का सम्भाजन कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी / तहसीलदारों के माध्यम से जनपद में अवस्थित तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन कराकर 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान स्थलों के सम्भाजन उपरान्त मतदान स्थलों की नई आलेख्य सूची तैयार की गई है।
अतः लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के उपबन्धों के अनुसरण में मैं, कविता मीना, जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी, हापुड़ एतद्वारा निम्नलिखित तालिका में दिये गये लोक सभा / विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों, मतदान स्थलों की संलग्न सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों के समक्ष अंकित मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के समूहों के लिये मतदान केन्द्रों के रूप में प्रस्तावित सूची का आलेख्य दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को एक सप्ताह की अवधि हेतु प्रकाशित करती हूँ।
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 12-गाजियाबाद , लोक सभा क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 58-धौलाना (आंशिक), सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों की संख्या 334, सम्भाजन के फलस्वरूप घटे मतदान स्थलों की संख्या 28 तथा सम्भाजन के उपरान्त प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 306
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 10-मेरठ, लोक सभा क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 59-हापुड़ (अ0जा0), सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों की संख्या 414, सम्भाजन के फलस्वरूप घटे मतदान स्थलों की संख्या 0 तथा सम्भाजन के उपरान्त प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 413
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 09-अमरोहा, लोक सभा क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 60-गढ़मुक्तेश्वर, सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों की संख्या 400, सम्भाजन के फलस्वरूप घटे मतदान स्थलों की संख्या 18 तथा सम्भाजन के उपरान्त प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 382
जनपदीय योग सम्भाजन के पूर्व मतदान स्थलों की संख्या 1147, सम्भाजन के फलस्वरूप घटे मतदान स्थलों की संख्या 46 तथा सम्भाजन के उपरान्त प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 1101
अतः जन सामान्य से अपील है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों की आलेख्य सूची के बाबत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो कृपया लिखित रूप में दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 तक मेरे कार्यालय (जिला निर्वाचन कार्यालय, निकट विकास भवन, दिल्ली रोड, हापुड़) में या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी / तहसीलदार के कार्यालय (तहसील कार्यालय) में प्रस्तुत कर सकते हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























