
गांव बलवापुर में मोबाइल रिचार्ज को लेकर दो पक्षों में विवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम गांव बलरामपुर में मोबाइल रिचार्ज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है की मारपीट में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। जब मोबाइल रिचार्ज कराने के दौरान विवाद को गया। इस दौरान माहौल इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग तो हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन कर रही है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























