
MSG ITWING सेवादारों ने पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बेजुबां और नादान पक्षी परिन्दे की सुध लेते हुए सार्वजनिक जगह ( रेलवे स्टेशन, पार्क, गली मोहल्ले ) पर कसोरे में पानी भरकर और पक्षियों को दाना डालकर व बिस्कुट आदि की सेवा की। इस मानवता भलाई की शुरुआत MSG ITWING ब्लॉक जिम्मेवार अमन इन्सा द्वारा इलाही नारा “धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा” लगाकर की गई। उन्होंने बताया कि इसके प्रेरणास्त्रोत हमारे गुरु जी है हालांकि ये कार्य प्रत्येक डेरा अनुयायी अपने घर, आंगन में करते है लेकिन सार्वजनिक जगह पर ये सेवा करने का उद्देश्य समाज में आमजन को भी इस तरह के मानवता के कार्यों से जोड़ने से है। इस मौके पर MSG ITWING टीम के सेवादार पिन्टू इन्सा, विपिन इन्सा, मोहित इन्सा, अंश इन्सा, नोमित इन्सा आदि सेवादार उपस्थित रहें।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























