दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण आदि के आवेदन हेतु लगाया शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हापुड़ द्वारा नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में सोमवार को चिन्हांकन शिविर लगाया गया जहां विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, कॉकक्लियर इंप्लांट, पोलियो करेक्टिव सर्जरी आदि के बारे में जानकारी दी और फॉर्म भरवा कर आवेदन कराया। कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन अपनी जरूरत के अनुसार कृत्रिम, अंग सहायक उपकरण आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हुई हैं। ऐसे में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा बाबूगढ़ में चिंहांकन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे दिव्यांगों ने आवेदन किया।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























