👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलाई के जंगलों में शनिवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते 360 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 13 जी के तहत अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को सटीक मानकर पुलिस ने जांच की तो मौके पर शाहरुख पुत्र अब्दुल तथा राघेव पुत्र हसमत निवासीगण गांव सिलाई को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 360 रुपए नकद बरामद हुए हैं।





















