👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ब्रजघाट में रविवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की और गढ़ गंगा कार्तिक मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
जनपद की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। ऐसे में भक्त कार्तिक मेले में पहुंच चुके हैं। वहीं 8 नवंबर का मुख्य स्नान है। ऐसे में तीर्थ नगरी दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। रविवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप गढ़ पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।






















