👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल टैक्स के पास स्थित गुलावठी के नथूगढ़ी में एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार का है जब हापुड़ से गुलावठी जाने वाले रास्ते पर कुराना टोल प्लाजा पार करते ही नत्थूगढ़ी में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई और चालक वहीं गिर पड़ा। लहूलुहान अवस्था में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















