
दीवार काट कर दो पशुओं को किया चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कानोर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पशु चोरों ने अब दीवार काटकर दो भैंसों को चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह किसान व पशुपालक को चोरी का पता चला जिसने कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात गांव कानोर में पशु चौर आ धमके जिन्होंने दीवार काट कर दो पशु चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पशु चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। जब शुक्रवार की सुबह पशुपालक की आंख खुली तो उसने पाया की दो भैंस गायब हो चुकी है जिसके बाद उसने कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















