
गढ़: ओवरहाइट डीजे को पुलिस ने कराया कम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा में जा रहे ओवरहाइट DJ को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अंबेडकर चौराहे पर रोक लिया और डीजे की हाइट को काम कराया। ओवरहेड डीजे के कारण हादसा भी हो सकता है जिसमें जान भी जा सकती है जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की। कैंटर पर निर्धारित मानकों के विपरीत DJ ऊंचाई पर लगाया गया था। पुलिस ने मौके पर DJ उतरवाकर ऊंचाई कम कराई।
पुलिस ने DJ संचालक को निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती जारी है। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ही नियमों का पालन कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गढ़ राहुल यादव, गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















