
हापुड़ के तुषार गुप्ता ने उत्तीर्ण की C. A. की फाइनल परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देवलोक कॉलोनी के रहने वाले 22 वर्षीय तुषार गुप्ता ने सीए की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने मेंबरशिप के लिए अप्लाई कर दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
आपको बता दें कि तुषार गुप्ता पुत्र विपिन गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र हैं जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं डीपीस से उत्तीर्ण की है। कक्षा बारहवीं में वह जनपद हापुड़ के जिला टॉपर रहे हैं। उन्होंने सीसीएस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की साथ ही सीए की तैयारी की। उन्होंने सीए की फाइनल परीक्षा दी। गुरुवार को आए परिणामों को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने सीए की फाइनल परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। आपको बता दें कि तुषार के पिता विपिन गुप्ता, विनायक बिज़टेक प्राइवेट लिमिटेड के संचालक हैं। तुषार की माता शिखा गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र का सपना था कि वह सीए बने। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























