
कबीर फूड्स पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिया ग्रेवी का नमूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कबीर फूड्स पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में बन रही ग्रेवी का नमूना लिया और नमूना संग्रह कर प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गुरुवार को कबीर फूड्स पहुंची जहां टीम ने साफ-सफाई का निरीक्षण किया और रेस्टोरेंट में बन रही ग्रेवी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखें मसाले, सब्जियों के साथ-साथ उनके रखरखाव को भी परखा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















