
अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण, खुला होटल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल तेजी से पैर पसारता जा रहा है और इन अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण भी गति पकड़ रहा है। नगर पालिका और जनप्रतिनिधि इन अवैध कॉलोनी में अपने-अपने फंड से सड़के बनवाकर इस अवैध कार्य को गति दे रहे हैं।
बता दे की एचपीडीए अवैध कॉलोनी में आवासीय व व्यवसायिक भवनों का मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है बल्कि एचपीडीए के कारिंदे रिश्वत खाकर चुपचाप भवन निर्माण कर देते हैं।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के बराबर से एक रास्ता जाता है जिस पर कई हजार वर्ग मीटर में अवैध कालोनी काटी गई है। अब इस अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण शुरू हो चुका है और व्यवसायिक गतिविधि जारी है वैसे यह कॉलोनी जंगल के रूप में है।
अवैध कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर यह होटल एचपीडीए की सांठगांठ से बना है जिसका प्रमाण यह अवैध होटल है। इसके अतिरिक्त गढ़ रोड पर कई और होटल खुल गए हैं। गत दिनों दिल्ली के होटल में लगी भयंकर आग के बाद प्रदेश भर के होटल की चेकिंग की गई। हापुड़ का फायर विभाग होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों पर चेकिंग के लिए पहुंचा, परंतु एक दो कमरों में चलने वाले होटल फायर विभाग को दिखाई नहीं दिए। पुलिस प्रशासन व फायर विभाग को अवैध रूप से बने भवनों में संचालित होटल की जांच कर विधि कार्यवाही करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























