
जहरीला पदार्थ खाकर कामगार ने की आत्महत्या, शव पीएम को भेजा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कामगार की मौत से परिवार में मातम मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।
धौलाना रोड पर स्थित सालासर फैक्ट्री में मृतक काम करता था। बताया जा रहा है कि उसने ठेकेदार से ₹20,000 उधार लिए थे। ठेकेदार ने जब अपने रुपए मांगे और सख्ती से तकादा किया तो कामगार आहत हो गया जिसने बुधवार की रात अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























