
तुंगनाथ एंटरप्राइजेज का शहद का नमूना फेल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत माह अप्रैल 2026 में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों में से शहद के दो नमूने पूरी तरह फेल पाए गए है, यानि कि असुरक्षित है, जो खाने योग्य नहीं है।
हापुड़ की राधापुरी के मुकेश गर्ग के बेटे अंकित गर्ग के प्रतिष्ठान मै. तुंगनाथ एंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठान से राँ हनी (शहद) के दो नमूने लिए गए थे जिनकी जांच रिपोर्ट में शहद को असुरक्षित बताया गया है, यानि कि काने योग्य नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कारोबारी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरु की है।
आपको बता दें कि जनवरी में हापुड़ दिल्ली रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट की दुकान के बाहर सड़क पर ही कई सफेद कैन रखी थी। जब इन सफेद कैन के बारे में ट्रांसपोर्टर से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि कैन में केमिकल भरा है। इसके बाद शक होने पर कैन को खुलवाया गया तो कैन में शहद भरा मिला। ट्रांसपोर्ट पर रखी शहद की यह 50 कैन नवीन मंडी स्थित तुंगनाथ ट्रेडर्स की थी।
इसके बाद सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने 6 जनवरी 2026 को नवीन मंडी के पास स्थित गोदाम पर सभी कैन को लाया गया। सुनील कुमार ने बताया कि तुंगनाथ ट्रेडर्स के संचालक अंकित गर्ग द्वारा हरियाणा से प्लास्टिक की केन में खरीदकर शहद लाया जाता था। इसके बाद शहद को हापुड़ जिले से ट्रेडिंग करके आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बिक्री होती है। निरीक्षण के दौरान शहद पर किसी प्रकार का मार्का नहीं लगा था। यहां तक की शहद के डिब्बो पर कोई एक्सपायरी और लेबल भी नहीं लगा हुआ था। शहद को सीज कर जांच के लिए रिपोर्ट प्रयोगशाला भेजी गई। जांच में रिपोर्ट फेल पाई गई। शहद में प्रतिबंधित राइस सिरप की मिलावटी पाई गई। मिलावटी शहद शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचता है। लोग इसका इस्तेमाल दवा के रूप में भी लेते हैं। मिलावटी शहद ब्लड शुगर बढ़ाता है और इम्यूनिटी कमजोर करता है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























