
नेह नीड बृजघाट पर पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया जा रहे वन महोत्सव के अंतर्गत वन विभाग गढ़ मुकतेश्वर रेंज के तत्वावधान में बृजघाट नेह नीड़ परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली में नेह नीड के भैयाओं के उत्साहवर्धन हेतु गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी करण सिंह तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गौड़ आदि उपस्थित रहे। रैली के पश्चात विधायक और क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में परिसर में वृक्षारोपण किया गया और
एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।संगोष्ठी में नेह नीड़ के विद्यार्थियों तथा वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पर्यावरण से जुडी रोचक जानकारी दीं।
इस अवसर पर संकल्प किया गया कि नेह नीड़ के प्रत्येक विद्यार्थी के जन्म दिवस पर एक पौधा रोपा जाएगा और वही विद्यार्थी वर्ष भर उस पौधे का संरक्षण करेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























