
👁 46 views Views
ट्रैफिक पुलिसकर्मी सूरज कुमार का निधन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी सूरज कुमार का शनिवार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी गांव के निवासी थे और वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों व साथी पुलिसकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















