
पुलिस कार्यालय व कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के पुलिस कार्यालय और हापुड़ के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ ली। कार्यक्रम के पश्चात शीर्ष अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर उन वीर शहीदों को याद किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी में अलग ही उत्साह है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हापुड़ ज्ञानंज्य सिंह द्वारा कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। वही हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर द्वारा पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर बलिदानियों को याद कर सभी की आंखें नम हो गई।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586





















