हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले 10 दिनों से हापुड़ शहर में बिजली की लगातार हो रही कटौती को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग हाइड्रो वाले, दीपक बंसल ज़िला मीडिया प्रभारी, एवम फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त रूप से बिजली विभाग के एस सी अवनीश कुमार से उनके आफिस में मिले। व्यापारी नेताओ ने भीषण गर्मी में हापुड़ की लचर बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए इसे शीघ्र ठीक करने की मांग की जिस पर एससी ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर समस्या को खत्म करने का प्रयास चल रहा है। प्रतिनिधि मंडल में मनीष सिंघल, संजय डाबर आदि व्यापारी भी उपस्थित रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती ग्रुप की फैकल्टी, स्टाफ व छात्रों की ओर से चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

























