एआरपी के निलंबन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कंपोजिट विद्यालय शाहपुर जट गांव में बतौर शिक्षक के पद पर तैनात दीपक अग्रवाल एआरपी के पद पर भी कार्यरत थे जिन्हें विभाग ने निलंबित किया था। विदेश जाने संबंधित दस्तावेज नहीं देने पर यह कार्रवाई की गई। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को निलंबन के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय की तालाबंदी की और निलंबन वापस लेने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह के नेतृत्व में किसान नेता चितौली स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों की समर्थन में धरने पर बैठ गए। आपको बताते चलें कि शिकायतकर्ता अनमोल शर्मा ने दीपक अग्रवाल पर बिना अनुमति विदेश जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद बीईओ द्वारा उनसे पासपोर्ट, विदेश जाने की अनुमति, विदेश जाने से पूर्ण कार्य स्थल कार्य मुक्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन इस संबंध में उनका कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। आरोप है कि उन्होंने जांच में सहयोग भी नहीं किया। ऐसे में दीपक अग्रवाल को विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में संगठन ने प्रदर्शन किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























