
यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेन, पद्मावत व अयोध्या एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। पद्मावत, स्पेशल ट्रेन और अयोध्या एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अलग-अलग तिथियों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ ट्रेनों का संचालन होगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली को जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 7 मई को और दिल्ली जंक्शन से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 9 मई को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर संचालन होगा।
प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 9 मई से 15 मई तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 12 मई से 18 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन होगा।
अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 11 मई से 17 मई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 10 मई से 16 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा। ट्रेन में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ने से लंबी वेटिंग के कारण परेशान रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी और उनका सफर भी आसान होगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























