
बेवजह सड़क पर घूमते मिलोगे तो पुलिस पूछताछ करेगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की करती है और कडी पूछताछ करती है।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग कर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत देती है कि वे बेवजह सडक पर घूमें और यदि कोई हरकत करते हुए पकड़े गये तो पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी।पुलिस संदिग्ध की पहचान एक रजिस्टर में अंकित भी कर लेती है ताकि समय पडने पर काम आए।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















