
👁 22 views Views
अस्तबल में बंधी घोड़ी चोरी, कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर से अज्ञात चोरों ने एक घोड़ी चोरी कर ली। घोड़ी के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी सरदार कुंवरपाल सिंह ने बताया कि उनके घेर में बने अस्तबल में घोड़ी बंधी हुई थी। 28 अप्रैल को वह परिवार के संग भूसा लेने गए थे। वापस लौटने पर घेर से घोड़ी गायब मिली। आसपास काफी तलाशा लेकिन घोड़ी का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























