
पेट्रोल पंप पर दबंगों ने जमकर की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की किठौर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर 12 मई की देर रात करीब 1:45 बजे कुछ दबंगों ने मशीन में जाकर तोड़फोड़ की। लाठी-डंडे और ईंट से वार कर मशीन को क्षतिग्रस्त किया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पेट्रोल पंप संचालक ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन से तेल डलवाने को लेकर दबंगों का विवाद हुआ था जिसके बाद मौका देखकर तीन दबंग पहुंचे जिन्होंने मशीन में तोड़फोड़ की। यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























