
अनुशासनहीनता के मामले में RLD के तीन पदाधिकारी पद मुक्त, 1 साल के लिए पार्टी गतिविधियों पर प्रतिबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोक दल ने अनुशासनहीनता के मामले में तीन पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया है। साथ ही 1 वर्ष के लिए पार्टी गतिविधियों के लिए भी प्रतिबंधित कर दिया है। जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि धर्मवीर सिंह बालियान ने पत्र जारी कर पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जितेंद्र सिंह और शिवकुमार त्यागी को पदमुक्त कर दिया है।
आपको बता दें कि आरएलडी के कार्यक्रम में दो गुटों के बीच काफी गहमागहमी हुई थी जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई थी। मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान को मामले की जांच सौंपी थी जिन्होंने अपनी जांच में तीन पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया जिन्हें पदमुक्त कर दिया है और एक साल के लिए पार्टी की गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















