
👁 8 views Views
डेंगू व चिकनगुनिया की जांच के लिए निजी अस्पताल ले सकेंगे अधिकतम ₹600
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चिकनगुनिया, डेंगू की जांच के लिए निजी लैब व अस्पताल ₹600 तक ही ले सकेंगे। राशि से अधिक रुपए वसूलने पर कार्रवाई होगी। सीएमओ हापुड़ ने समस्त अस्पताल और लैब को नोटिस जारी कर दिया है जबकि सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क एंटीजन और एलाईजा जांच की सुविधा है।
बारिश के दिनों में डेंगू, चिकनगुनिया का प्रकोप फैलने के आसार रहते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए एंटीजन, एलाईजा जांच के लिए अधिकतम ₹600 लिए जा सकते हैं जबकि निजी अस्पताल में यह जांच निशुल्क है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















