👁 0 views Views
शराब बेचते एक ही परिवार के तीन सदस्य दबोचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों को शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 50पव्वे अवैध शराब बरामद की है।आरोपी गांव देहरा का मोबीन व उसके दो बेटे मोहसिन व मोनीस है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।आरोपियों ने गांव में चोरी छिपे शराब बेचना स्वीकार किया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























