👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बछलौता गांव में शांति देवी चैरिटी ट्रस्ट द्वारा शांति देवी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि शांति देवी बचपन से ही विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रही है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद आदि में भी छात्र अग्रसर रहें इसके चलते इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई छात्रों ने भाग लिया। विजयी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।






















