मीट के तीन धंधेबाज दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मीट का अवैध रुप से कारोबार करने वाले तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पशुओं के अवशेष, लकड़ी का गट्ठा तथा एक मारुति कार बरामद की है।
थाना देहात पुलिस ट्याला बाईपास पर चैकिंग कर रही थी कि मीट के तीन धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी थाना खरखौदा के गांव उलधन के मौहम्मद खुर्रम, बिलाल व साहब है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अवैध रुप से पशुवध कर मीट बेचना स्वीकार किया है।


























