हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तीन उद्यमी लखनऊ में तीन जून को आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे. तीनों उद्यमियों को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं के क्रम में सूचीबद्ध किया गया है.
बता दें कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होने जा रहा है जिसमे विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी हिस्सा लेंगे. ऐसे में हापुड़ के भी तीन उद्यमी सेरेमनी में हिस्सा लेंगे जिसमें गोदावरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से बृज किशोर गोयल, शिवा रोलर फ्लोर मिल से संदीप कुमार गुप्ता और विनीत कुमार गुप्ता का नाम शासन स्तर से जारी किया गया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























