
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत एनएच-09 पर स्याना चौपला के पास एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली से बिजनौर जाने वाली एक स्कोर्पियों कार के सामने गाय आ जाने पर उसको बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गयी तथा सड़क के दुसरी तरफ से आने वाली अर्टिगा कार से टकरा गई, जिनमें 03 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गयी है तथा 08 व्यक्ति घायल हुए है स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया एवं मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






















