
विश्व IVF दिवस पर देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में आईवीएफ से जन्मे बच्चों का भव्य मिलन समारोह
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक के माध्यम से जन्मे बच्चों एवं उनके माता-पिता को आमंत्रित कर उनके साथ खुशियाँ साझा की गईं।
समारोह में बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ शामिल हुए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर माता-पिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आईवीएफ तकनीक ने उनके जीवन में मातृत्व एवं पितृत्व का सपना साकार किया है। उन्होंने देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की विशेषज्ञ डॉ० विमलेश शर्मा, जाने-माने सर्जन व एन्ड्रोलोजिस्ट डॉ० श्याम कुमार, चिकित्सक टीम एवं समस्त आईवीएफ स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ० विमलेश शर्मा ने बताया कि विश्व आईवीएफ दिवस का उद्देश्य लोगों में बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यह संदेश देना है कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की सहायता से निःसंतान दंपत्तियों के लिए भी संतान सुख प्राप्त करना संभव है। उन्होंने कहा कि आज आईवीएफ तकनीक लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ लेकर आई है।
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान किए गए। उपस्थित परिवारों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक यादगार और भावनात्मक अनुभव बताया ।
समारोह के अंत में डॉ० श्याम ने सभी परिवारों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा समाज से अपील की गई कि बांझपन जैसी समस्या को सामाजिक संकोच का विषय न मानकर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें । वरिष्ट पैथोलौजिस्ट डॉ० शिव कुमार ने आश्वस्त किया देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं पारिवारिक सहभागिता कार्यक्रमो का आयोजन करता रहेगा ।
इस अवसर पर डॉ० शिव कुमार, डॉ० गोविन्द सिंह, डॉ० संजय राय, डॉ० अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, नीलम त्यागी, ममता त्यागी, डॉ० सुधान्शु, डॉ० सरिश, डॉ० गुंजन नागर, अशोक कुमार सिंह, दीपक चौधरी, ए०एफ० नय्यर, प्रिंस चौधरी, सोनम, रूचि, शानु, अंजलि आदि उपस्थित रहे।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























