
गैस एजेंसी कर्मचारी पर तीन भाइयों ने किया चाकू से हमला
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में शनिवार को मजाक के दौरान विवाद पैदा हो गया। विवाद में गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। वहीं पीड़ित ने तीन भाइयों पर मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।
32 वर्षीय मंजीत गिरी निवासी भोवापुर गैस एजेंसी में गैस सप्लाई करने का कार्य करता है। आरोप है कि गांव में एक युवक से मजाक के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के दो भाई भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। उसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























