
बंद मकान से नकदी व गहने चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला उपाध्याय में बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से 50 हजार की नकदी और गहने चोरी कर चोर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी जयदीप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए थे। जयदीप ने बताया कि बुधवार की सुबह वह पत्नी को लेकर घर लौटे तो देखा कि कमरे में रखी तिजोरी खुली है। पीड़ित ने बताया कि तिजोरी में रखे ₹50,000 रुपए, सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उसके बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























