
👁 24 views Views
किशोरी के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 10 जून की दोपहर घर से लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि अंबेडकर गली नंबर 6 निवासी प्रिंस उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। उसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























