
👁 11 views Views
14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के कोटला सादात से 14 साल का एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके बाद उसके परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटला सादात निवासी आशु खान ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अर्श 4 जून को करीब पौने 11:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया जो वापस नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















