
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में चल रहे लालपार्क गणपति महोत्सव के दसवें दिन सुबह पूजन यजमान पं0 अनिल शुक्ला-शिल्पी शुक्ला तथा सायंकालीन पूजन आरती मुख्य यजमान महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले एवं अनिशा सोनी पाण्डेय ( महामंत्री ) ने सपरिवार भगवान श्री गणेशजी का षोंडशोपचार पूजन, अभिषेक एवं भव्य आरती पूर्ण भक्तिभाव हर्षोल्लास के साथ महासभा आचार्यगण पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पं0 अजय पाण्डेय, पं0 शिवम शुक्ला, पं0 हरीश शर्मा एवं पंडित ब्रजेश कौशिक के आचार्यत्व में पूर्ण किया। आचार्यगणों ने सामूहिक मंत्रोच्चार किया पूजन में मोदक, दूर्वा, शमीपत्र, सिंदूर, फल आदि अर्पित किया गया शंखवादन व घंटी के साथ आरती अत्यंत मनोहारी था। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को कई प्रकार के प्रसाद के साथ महासभा पत्रिका वितरित किया गया जिससे सही दिन समय व तिथि अनुसार व्रत पूजन कर सके कार्यक्रम मार्गदर्शक पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि इस बार चतुर्थी तिथि पूजन 2 दिन होने से 10 दिन चलने वाला पूजन कार्य कल ग्यारहवें दिन भी विशेष रूप से किया जाएगा। बृहस्पतिवार त्रयोदशी तिथि के दिन गणपति को खीर का भोग लगाना चाहिए तथा शमीपत्र चढ़ाने से शत्रुसंकट दूर होता है। आज ही प्रदोष व्रत किया जाएगा विसर्जन से पूर्व भगवान श्री सत्यनारायण कथा हवन भी आज होगा विसर्जन शास्त्रसम्मत तिथि अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर शुक्रवार को किया जाएगा। मोक्ष शर्मा, भरत श्रीहान पाण्डेय, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, सीता पाण्डेय, पूनम शर्मा, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, दीपक शर्मा, रीतु शर्मा, ऐश्वर्या श्री पाण्डेय, हर्षित शर्मा, माधव शर्मा , शौर्य शर्मा, सोनिया बजाज, शारदा शर्मा, शिल्पी अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा, भूदेव शर्मा,मनीषा सिंघल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















