
पिलखुवा: पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश कोरी का निधन, शहर में शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुवा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी 75 वर्षीय ओम प्रकाश कोरी का निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ओम प्रकाश कोरी ने पिलखुवा नगर के विकास और समाजहित के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। सामाजिक क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नगरवासी उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
परिजनों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में उनकी अंतिम यात्रा रमपुरा रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी, परिचित व शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















