
मेरठ खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर
हापुड सूवि(ehapurnews.com): मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक की निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 को निर्धारित स्थानों पर करा दिया गया था। उक्त निर्वाचक नामावली की अन्तिम प्रकाशित सूची के अनुसार मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8 मतदान केन्द्र एवं 23 मतदान स्थल बनाये गये हैं, जिसमें 4247 मतदाताओं का प्रकाशन कराया गया तथा मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6 मतदान केन्द्र एवं 6 मतदान स्थल बनाये गये हैं, जिसमें 2906 मतदाताओं का प्रकाशन कराया गया था। मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड, स्नातक की निर्वाचक नामावली अवलोकनार्थ सम्बन्धित उपजिलाधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील स्थित कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय, हापुड में उपलब्ध है। मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक की निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 06-01-2026 के बाद निर्वाचक नामावली को निरन्तर अद्यतन करने से सम्बन्धित प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कोई भी अर्ह निर्वाचक मेरठ खण्ड स्नातक नामावली में नाम बढाने के लिए फार्म-18 एवं मेरठ खण्ड शिक्षक नामावली का अर्ह निर्वाचक निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने के लिये फार्म-19 एवं निर्वाचक की प्रविष्टि में त्रुटि के सम्बन्ध में संशोधन फार्म-8 तथा विलोपन / अपमार्जन के लिये फार्म-7 सम्बन्धित तहसील तथा सम्बन्धित विकास खण्ड में जमा कर सकते हैं। मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक की निर्वाचक नामावली के सम्बन्धित फार्म जिला निर्वाचन कार्यालय (निकट विकास भवन) हापुड़ एवं सम्बन्धित तहसील में मतदाता पंजीकरण केन्द्र (Voter Registration Center) पर उपलब्ध हैं।
मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक निर्वाचक नामावली के निरन्तर पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 22-09-2026 को हुई बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विधान परिषद निर्वाचन का प्रचार-प्रसार कराने तथा अर्ह मतदाताओं को जागरूक करने का सुझाव दिया गया।
अतः सम्बन्धित अर्ह मतदाताओं से अनुरोध है कि मेरठ खण्ड शिक्षक एवं खण्ड स्नातक की त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें।
संदीप कुमार उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), हापुड़
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















