
महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी अनीता देवी ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके पुत्र को पीटा है। अनीता देवी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनीता देवी के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम का है जब उनका बेटा शानू गांव स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि दुकान पर मौजूद गांव के ही प्रदीप, ललित व सटू ने पुत्र के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद वह अपने बड़े बेटे कुणाल के साथ दुकान पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्हें देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ललित, प्रदीप, सटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























