
सिंभावली: युवक पर चाकू से हमला, पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बक्सर में युवक पर मामूली विवाद में चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक का उपचार मेरठ में चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला शनिवार का है जब घायल के परिजनों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव बक्सर निवासी गुरजीत शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात उनका छोटा भाई दीपांशु शर्मा उर्फ पाशू किसी काम से हाईवे की तरफ गया था। वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में खड़े गांव के ही रहने वाले फैजान, अरमान व उसके साथियों ने पाशु के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया जिसके बाद दीपांशु किसी तरह आरोपियों से बचकर पास में दुकान पर पहुंचा लेकिन आरोपियों ने वहां भी उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया जो मेरठ में भर्ती है। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























