
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत एसएसवी डिग्री कॉलेज हापुड़ में परिचय एवं मार्गदर्शन समारोह
हापुड सूवि(ehapurnews.com):समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना* के अंतर्गत आज एस०एस०वी० डिग्री कॉलेज, हापुड़* में सत्र 2026-27 हेतु परिचय एवं मार्गदर्शन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीनाने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित I.A.S., P.C.S. की प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा मन लगाकर तैयारी करें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















