
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): हापुड़ में हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। उपचार के दौरान एक अन्य युवक की भीमौत हो गई।हादसे में यासीन की मौके पर मौत हो गई जबकि खुशी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जीशान पुत्र महबूब का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

















