
हापुड के दो छात्रों का मंडलीय बाक्सिंग ट्रायल हेतु चयन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिला खेल कार्यालय, हापुड़ एवं हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार 06 जून 2026 को श्री मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हापुड़ में जनपद स्तरीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
चयन ट्रायल में जनपद हापुड़ के विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के उपरांत हापुड के दो खिलाड़ियों का चयन मंडलीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल हेतु किया गया।चयनित छात्र है- 40–43 किग्रा भार वर्ग-कृष्णा,49–52 किग्रा भार वर्ग-लविश है।
चयनित खिलाड़ी सोमवार, 08 जून 2026 को मेरठ में आयोजित मंडलीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल में जनपद हापुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती अरुणा, हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्यागी, चेयरमैन सतीश चंद्र शर्मा, महासचिव रोबिन सिंह तथा मूलचंद बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सिंग कोच शाहरुख खान उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























