
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने गौकशी करने की फिराक में घूम रहे तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू, गौकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जफर पुत्र कमरुद्दीन, परवेज़ पुत्र तैय्यब निवासीगण नारायणपुर बास्का की मढैया थाना कपूरपुर और यासीन पुत्र बाबूखान निवासी गांव करनपुर जट्ट थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली की तीन आरोपी गौकशी करने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों को एनकाउंटर के दौरान बझेड़ा गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक जिंदा प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस, दो अवैध चाकू और गॉकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























