
👁 218 views Views
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर दर्ज मुकद्दमे की सुनवाई 2 मई को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा जिला हापुड़ की कार्य समिति में कई ऐसे पदाधिकारी है जिनपर आपराधिक मुकद्दमें दर्ज है और न्यायालय में चल रहे है, उन्ही में से एक है पिलखुवा के अमित टांक। पिलखुवा के अमित टांक को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
पिलखुवा के अर्जुन नगर निवासी हरिओम ने 8 अक्टूबर 2024 को पिलखुवा कोतवाली में बीएनएस की धारा 351 (2), 115 (2), 333 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया गया है कि अमित टांक ने मेरी दुकान पर आकर मेरे साथ हातापाई की और मेरी मम्मी के आने पर उनके गाल पर थप्पड़ मारा और हमें मारने की धमकी दे रहा है। अब इस मामले की सुनवाई सीजेएम के न्यायालय में चल रही है जिसकी सुनवाई 2 मई 2026 को होगी।


























