हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का नवीन मंडी स्थल आवारा मवेशियों व सांडों का सैरगाह स्थल बना है जिस कारण व्यवसायी व किसान भयभीत है, यो आवार पशु मौका लगते पर टक्कर मारने से भी नहीं चूकते है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थल है, जहां किसान अपने उत्पाद लेकर बिक्री हेतु मंडी में पहुंचते है। मंडी में खाद्यान्न, तेल-तिलहन, गुड़, फल व सब्जी आदि की बिक्री होती है और बड़ी तादाद में छोटे दुकानदार भी पहुंचते है। नवीन मंडी स्थल पर सैकड़ों की तादाद में छुट्टा मवेशी घूमते रहते है जो टक्कर मार कर लोगों को घायल तक कर देते है।
बेकार खाद्यान्न, गले-सड़े फल सब्जी आदि को लोग आवारा मवेशियों को डाल देते है, जो आवारा पशुओं के लिए निवाला बन रहा है और छुट्टा मवेशियों की संख्या बढ़ रही है।
























