
👁 5 views Views
चोरों ने दो घरों से चुराए भरे हुए गैस सिलेंडर, आटा व जेवरात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना में मंगलवार की रात को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर ने आलमारी से सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, गुल्लक में रखे करीब 10 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन चुरा लिया। साथ ही घर में भरा हुआ गैस सिलेंडर भी कर ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी का पता चला। चोर पड़ोसी मनोज कुमार के घर से भी सिलेंडर और 30 किलो आटा चोरी कर फरार हो गए। चोर मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर भीतर दाखिल हुए थे जो फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























