
बाबूगढ़ थाने शिकायत लेकर पहुंची महिला हुई बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली में बुधवार को शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान महिला बेहोश हो गई जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं महिला ने शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर आत्मदाह का ऐलान कर दिया। इस दौरान पुलिसककर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया जिसकी हालत खतरे से बाहर है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता की रहने वाली बबली ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए जो एक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बाबूगढ़ थाने पहुंची। बुधवार को महिला बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















