
SSV डिग्री कॉलेज की छात्रा गोल्ड मेडल से सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज की छात्रा सानिया ने कमाल दिखाया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह में एसएसवी कॉलेज हापुड़ एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा सानिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सानिया को गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय द्वारा जारी वनस्पति विज्ञान की श्रेष्ठ सूची में 85.88% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करने पर दिया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सानिया को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सानिया को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























